आम खाने के फायदे ( Health Benefits Of Eating Mangoes)

आम हमारे भारत में बहुत लोकप्रिय फल है तो चलो हम बात करते हैं कि इसे खाने से हमारे स्वास्थ्य को क्या लाभ होते है | आम हमारे लिए गर्मियों का तोहफा होता है और खाने में ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है | स्वाद के साथ साथ इसे खाने के भी अनेक फायदे है जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे |

आम जिसे हम सभी फलों का राजा बोलते है और खाने में भी ये बहुत स्वाद भरा होता है | गर्मियों के मौसम में खाने के लिए वैसे तो बहुत फल आते हैं लेकिन आम  ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसको खाने से हमारे स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ होते है | आम में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसके साथ ही अन्य पोषक तत्त्व पाए जाते है जैसे फोलेट,आयरन, कैल्शियम, बीटा केराटिन, जिंक, विटामिन ई , और विटामिन ए और सी|

आम खाने से पाचन सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलती है

गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए हमे आम जरूर खाना चाहिए क्यों कि आम डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत होता है | साइर्टिक एसिड और टरटैरिक एसिड भी आम के अंदर मौजूद होते हैं जो हमारे पेट के अंदर एसिड्स को कंट्रोल करते हैं | जिससे हमारा पाचन दुरुस्त रहता है और हमे पाचन सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिल जाती है |

आम इम्यूनिटी को बढ़ाता है

आम के अंदर पायी जाने वाली विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है | अगर आपके शरीर की इम्यूनिटी अच्छी है तो आप  बहुत सी  बीमारियों  से लड़ सकते हैं और अच्छी इम्यूनिटी वाले शरीर को जल्दी बीमारी नहीं होती है |

आम खाने से शरीर की त्वचा में भी फायदा होता है

आम के अंदर विटामिन C और विटामिन A पाया जाता है | आम हमारी स्किन के लिए बहुत उपयोगी होता है क्यों कि इसके अंदर विटामिन सी, विटामिन ए, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे  पोषक तत्व पाये जाते है | गर्मियों में अक्सर लोगो को पिंपल, एक्ने, फाइन लाइन्स, सनबर्न, झुर्रियां और डलनेस, टैनिंग और भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इनका मुख्य कारण गर्मियों में चलने वाली धूल और धूप होती हैं | आम उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियां को भी कम करने में मदद करता है | आम का उपयोग आप फेस पैक बनाने भी कर सकते है जो आपकी बेजान और रूखी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है | 

आम खाने से आपका ह्रदय स्वस्थ रहता है

जैसा की हम सभी जानते है आम पोषक तत्वों का भंडार होता है | इसको खाने से हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है | आम में मैग्नेशियम (Magnesium) एवं पोटैशियम (Potassium) पाया जाता है जो हमारे शरीर में  ब्लड प्रेशर (Blood pressure) को कंट्रोल करता है और इसके साथ साथ पल्स और ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने का काम भी करता है | इसलिए आम खाने से हम हृदय से सम्बंधित रोग के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *